VSK ऐप की तकनीकी समस्याओं से परेशान शिक्षक, वेतन अवरुद्ध करने के निर्देश का किया विरोध..

कोरिया। छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला कोरिया की कार्यकारिणी ने VSK ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं और मोबाइल नेटवर्क की दिक्कतों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि जिले में कार्यरत शिक्षक साथियों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में कई घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क समस्या और ऐप की तकनीकी खामियों के कारण समय पर उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है। इसके बावजूद ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं लगने की स्थिति में वेतन अवरुद्ध करने जैसे निर्देशों से शिक्षकों में नाराजगी और मानसिक दबाव बढ़ रहा है।
शिक्षक फेडरेशन ने मांग की कि तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए तथा ऑनलाइन उपस्थिति के नाम पर शिक्षकों को परेशान न किया जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष विश्वास भगत, सोनहत ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश मारिक, बैकुंठपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश एक्का सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।



