कोरिया

स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए, जनता पर बिजली का अत्याचार नहीं सहेंगे :- प्रदीप गुप्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष

कटगोड़ी(कोरिया) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो के निर्देशानुसार एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में कटगोड़ी मंडल में स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम जनता के बीच पहुंचकर स्मार्ट मीटर से होने वाली परेशानियों को लेकर पर्चे वितरित किए और विरोध दर्ज कराया।


इससे पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह और वरिष्ठ कांग्रेसी बृजवासी तिवारी ने सोनहत के मेंड्रा ग्राम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की तथा ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।


कटगोड़ी में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह सहित सांसद प्रतिनिधि अविनाश पाठक, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र साहू, सोनहत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अनीत दुबे, रुद्र साहू, नितेश साहू, बाबूलाल राजवाड़े, जनपद सदस्य कमलकांत, संतोष यादव, दरोगी राजवाड़े, रंग लाल सिंह, नंदकुमार, राजबहादुर राजवाड़े, पंकज राजवाड़े, सोहेलाल राजवाड़े सहित कांग्रेस के ब्लॉक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि स्मार्ट मीटर के चलते गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। पार्टी ने जनता पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर की व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने और बढ़े हुए बिजली बिलों में सुधार की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी और उपभोक्ताओं के हित में संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया— “स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए, जनता पर बिजली का अत्याचार नहीं सहेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button