कोरिया

खाद संकट से जूझ रहे किसान, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी..

कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र में खरीफ सीजन की शुरुआत के बीच सोनहत क्षेत्र में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिलने का मामला गरमा गया है। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनहत के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपकर किसानों को तत्काल पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सोनहत जनपद क्षेत्र के किसान खाद की कमी से परेशान हैं। खाद नहीं मिलने के कारण किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बिना अनुज्ञप्ति के खाद विक्रय किए जाने की शिकायत भी सामने आई है, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है।

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे कृषि कार्य सुचारू रूप से कर सकें। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सोनहत मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे। किसानों के हितों को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button