महतारी वंदन योजना से श्रुति को मिला आर्थिक संबल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लाखों बहनों का रखा ध्यान’

कोरिया। महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा संचालित इस योजना से प्रदेश की 66 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि मिल रही है।
कोरिया जिले के वनांचल क्षेत्र जनपद पंचायत सोनहत अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलाशपुर निवासी श्रुति भी इस योजना की लाभार्थी हैं। उनके परिवार की आजीविका घर पर संचालित छोटी दुकान और कृषि कार्य से चलती है। सीमित आय के बीच महतारी वंदन योजना से मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि उनके लिए अतिरिक्त आर्थिक सहारा बनी है।
श्रुति ने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि से उन्हें दैनिक जरूरतों और छोटे-मोटे घरेलू खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है। इससे परिवार पर आर्थिक दबाव कम हुआ है और उन्हें दैनिक खर्चों के लिए कुछ हद तक निश्चिंतता मिली है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “विष्णु भइया ने लाखों बहनों का ध्यान रखा है। महतारी वंदन योजना से घर के छोटे कामों और दैनिक खर्चों के लिए पैसों की चिंता कम हुई है।”




