कोरिया

108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, रास्ते में सुरक्षित प्रसव; जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ..

सोनहत/कोरिया। कोरिया जिले के वनांचल क्षेत्र में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए वरदान साबित हुई। बुधवार 15 जुलाई 2026 को ग्राम अंगवाही से प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला को अस्पताल लाते समय रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम अंगवाही, पोस्ट सोनहत निवासी अंजनी कुमारी, पति नोहरसाय, को सुबह करीब 9 बजे प्रसव पीड़ा शुरू होने पर 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत लाया जा रहा था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस में तैनात ईएमटी कृष्णा नारायण ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। इस दौरान पायलट विनय पाण्डेय ने भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों स्वस्थ पाए गए। प्राथमिक देखभाल के बाद दोनों को आगे की चिकित्सा एवं निगरानी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत में भर्ती कराया गया।
वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए 108 संजीवनी एक्सप्रेस लगातार जीवनरक्षक सेवा साबित हो रही है। समय पर उपलब्ध एंबुलेंस और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की बदौलत कई गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित उपचार मिल रहा है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दूरदराज के क्षेत्रों में 108 एंबुलेंस सेवा लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button