नवाटोला पहुंचे जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं..

बारिश से पहले मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा, किसानों को हर संभव मदद का भरोसा
सोनहत(कोरिया)जनपद पंचायत सोनहत के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत नवाटोला में जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह ने जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। आगामी बारिश को देखते हुए उन्होंने गांव में दैनिक निस्तार से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और ग्रामीणों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरान किसानों ने खेती-बाड़ी से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित निराकरण के लिए जिला प्रशासन को अवगत कराने तथा समाधान कराने का आश्वासन दिया।
वहीं ग्राम पंचायत नवाटोला में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जनपद सदस्य मुन्नालाल, ग्राम पंचायत नवाटोला की सरपंच कौशलिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना करते हुए सुरेश सिंह ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।




