कोरिया

शौचालय और उज्ज्वला योजना से देवकुंवर के परिवार को मिली सुविधा जनकल्याणकारी योजनाओं से मिली बुनियादी सुविधाएं

 

 

’कोरिया / ग्राम सरभोका की 62 वर्षीय देवकुंवर खेती-किसानी और मजदूरी के जरिए परिवार की जिम्मेदारियां संभालती हैं। शासकीय योजनाओं के माध्यम से उनके परिवार को कई बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिला है।

 

स्वच्छ भारत मिशन के तहत उन्हें शौचालय की सुविधा मिली। परिवार को आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने से रसोई के काम में सुविधा हुई है।

 

देवकुंवर के लिए योजनाओं से मिली ये सुविधाएं परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी हैं। खेती-किसानी और मजदूरी के बीच परिवार का जीवन आगे बढ़ाते हुए उन्हें इन योजनाओं का लाभ उपयोगी लग रहा ळें

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत देवकुंवर की कहानी ग्रामीण परिवारों तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे मिली बुनियादी सुविधाओं की एक तस्वीर प्रस्तुत करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button