कोरिया

नेपाल में दिखेगा भैंसवार के खिलाड़ियों का दम, विधायक रेणुका सिंह सहायता देकर किया रवाना..

नेपाल में दिखेगा भैंसवार के खिलाड़ियों का दम, विधायक रेणुका सिंह सहायता देकर किया रवाना

कोरिया/ 11वें स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन द्वारा आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियन 2026 के अंतर्गत 29 से 31 जुलाई 2026 तक नेपाल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम भैंसवार के दो युवा खिलाड़ी मंगलेश कुमार साहू एवं परमेश्वर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दोनों खिलाड़ी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं, लेकिन अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का गौरव हासिल किया है। खिलाड़ियों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह ने नेपाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवश्यक रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में ₹20 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की और उन्हें शुभकामनाओं के साथ नेपाल के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित अवसर और सहयोग देने की है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए वे हमेशा उनके साथ और विष्णु देव साय जी की सरकार खड़ी रहेंगी

ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने विधायक के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि छोटे से गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिला यह प्रोत्साहन क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगा। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि मंगलेश कुमार साहू और परमेश्वर नेपाल की धरती पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र, जिले और देश का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button