कोरिया

प्रधानमंत्री जी के सेवा संकल्प को लेकर समाज के बीच जाएगा भाजपा एनजीओ प्रकोष् एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रथम परिचयात्मक बैठक हुई संपन्न

 

 

बैकुंठपुर- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कोरिया में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की नवगठित जिला कार्यकारिणी की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

 

बैठक में एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं जिला कार्यसमिति सदस्यों का मंच से परिचय कराया। उन्होंने राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता, समन्वय एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया।

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ संगठन और समाज के बीच महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाएगा। प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सेवा का संकल्प लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं जनकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सेवा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति है। एनजीओ प्रकोष्ठ सामाजिक एवं सेवाभावी संस्थाओं को संगठन से जोड़ते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

 

एनजीओ प्रकोष्ठ के संभागीय प्रभारी सुरेंद्र साहू ने सभी पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सेवाभावी नागरिकों को जोड़कर सेवा कार्यों का विस्तार करने का आह्वान किया।

 

जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि जिला कार्यकारिणी का प्रत्येक पदाधिकारी सेवा और संगठन के भाव से अपने दायित्व का निर्वहन करेगा। राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व से प्राप्त कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करते हुए प्रकोष्ठ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सेवा गतिविधियां संचालित करेगा।

 

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक भैयालाल राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश शर्मा, सुमन कांत तिवारी, संभागीय प्रभारी सुरेंद्र साहू, संभागीय सह प्रभारी स्वतंत्र मिश्रा, जिला प्रभारी रविशंकर शर्मा, सह प्रभारी रूपचंद गुप्ता, जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा, सह संयोजक राजकुमार यादव, नितिन जायसवाल, रविशंकर राजवाड़े, मीना शाही, जिला कोषाध्यक्ष शशिभूषण राय, जिला मीडिया प्रभारी आशीष सोनी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णा दुबे, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी सुमनदीप पांडे, जिला सह कार्यालय प्रभारी सूरज राजवाड़े, जिला आईटी सेल प्रभारी प्रीति सोनी, जिला मन की बात प्रभारी बिंदु पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य करन राजवाड़े, लव सिंह एवं महिप यादव सहित एनजीओ प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी, सदस्य तथा केशरी नंदन परिवार के साथी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक राजकुमार यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला सह संयोजक नितिन जायसवाल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button