कोरिया

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना..

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोनहत के संकट मोचन मंदिर सलगवाकला में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना, हवन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं देश की निरंतर उन्नति की कामना की गई।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष आशा देवी सोनपाकर सहित भाजपा जिला मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी ईश्वर राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े, मंडल महामंत्री सुरेश राजवाड़े, शिक्षा प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुमित राजवाड़े, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप राजवाड़े, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरीश चंद राजवाड़े, युवा मोर्चा सह मीडिया प्रभारी टिकेश्वर राजवाड़े एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए देश के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। आयोजन के अंत में महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button