कोरिया की सड़कों पर खुले सांड की तरह दौड़ रहा देवगढ़ वन परिक्षेत्र का यमराज..

कोरिया वन मंडल के देवगढ़ वन परिक्षेत्र की विभागीय रेंजर की गाड़ी खुले साड़ की तरह कोरिया की सड़कों पर दौड़ रहा है। जिसके लिए यातायात के नियम कायदे सब दाल भात के कौर के बराबर है। वाहन का एक दशक से फिटनेस फेल है। उसके बाद भी बेधड़क वाहन को रेंजर सड़को पर दौड़ा रहे है। इन्सुरेंस की बात करे तो वो भी फेल है । शासकीय वाहन को अगर छूट है तो कुछ उसके लिए गाइडलाइंस है लेकिन वो भी कार्यालय में किसी को जानकारी नही है। अब सवाल यही उठता है कि क्या गाड़ी मेंटेनेंस के नाम पर रेंजर के पाकिट का फिटनेस सवर रहा है?
आम लोगो की बात करे तो गाड़ी खरीदे से लेकर मेंटेनेंस तक मोटी रकम चुकाना पड़ता है। पीयूसी,इन्सुरेंस जैसे खर्च सामिल है । उसके बाद भी वाहन चेकिंग के दौरान कुछ ऊपर नीचे हो जाये तो चलान कटना तय है। लेकिन वन विभाग की गाड़ियों के लिए यातायात नियम कोई मायने नही रखते वाहन से कोई घटना हो जाये तो थर्डपार्टी के लिए कोई मुवावजा जैसी राहत नही दिख रही न विभाग स्पष्ठ कर पा रहा कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कोई व्यवस्था अलग से है या नही।



