कोरिया

कोरिया बिग ब्रेकिंग पिकअप और ऑटो की भिड़ंत में तीन महिलाओं की मौत छह घायल

 

बैकुंठपुर। कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साँवारावा के पास शुक्रवार को पिकअप और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो में करीब 15 लोग सवार थे। सभी बिलारो गांव में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव करहीपारा छिंदिया लौट रहे थे। इसी दौरान साँवारावा के पास पिकअप वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार कई लोग घायल हो गए।

हादसे में फुलकुंवर पति महेंद्र सिंह (50), रामबाई पति रामकुमार (60) और फुलकुंवर पति जगजीवन (60) की मौत हो गई। तीनों महिलाएं करहीपारा छिंदिया की निवासी बताई गई हैं।

घटना के बाद घायलों को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं छह घायल महिलाओं का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर पटना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार पिकअप वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button