कोरिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सोनहत में सेवा, रक्तदान और भजन संध्या

सोनहत(कोरिया) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर सोनहत में महादेव सेवा समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महादेव चौक स्थित ॐ कल्याणेश्वर महादेव मंदिर परिसर से जुड़े समिति के सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत पहुंचकर मरीजों एवं जरूरतमंद लोगों को फल वितरित किए। इसके बाद समिति के चुनिंदा सदस्यों ने रक्तदान भी किया।

जन्मदिन के अवसर पर ॐ कल्याणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भारत माता के चित्र के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में रंगोली एवं दीपों से सजावट की गई। वहीं सोनहत की सड़कों को भी दीपों से सजाया गया। इस दौरान भोग-भंडारे का आयोजन कर ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद व मिठाइयां वितरित की गईं।


कार्यक्रम में डीजे एवं बाजे के साथ ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके उपरांत मंदिर परिसर में विराजमान भगवान श्री गणेश के समक्ष भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में भगवान गणेश के भजनों के साथ भोलेनाथ, देवी गीत एवं रामनामी गीतों की प्रस्तुतियां हुईं, जिसमें सोनहत अंचल के श्रद्धालु देर रात तक शामिल रहे।
महादेव सेवा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में सेवा, धार्मिक आयोजन और जनसहभागिता का उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button