कोरिया

तेज आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था प्रभावित, दो दिन से अंधेरे में तर्रा-बसेर क्षेत्र

 

 

सोनहत(कोरिया) तेज आंधी-तूफान के कारण सोनहत विकासखंड के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है। तर्रा और बसेर के वनांचल क्षेत्र में बिजली के खंभे टूटने और तार जमीन पर गिरने के कारण पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित बताई जा रही है।

 

ग्रामीणों के अनुसार, बिजली विभाग को समस्या की सूचना दिए जाने के बावजूद अब तक प्रभावित क्षेत्र में विभाग के जिम्मेदारों द्वारा मौके का जायजा लेकर बिजली व्यवस्था बहाल करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई है।

 

बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को पेयजल, मोबाइल कनेक्टिविटी समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रात के समय अंधेरा रहने से वनांचल क्षेत्र में जंगली जानवरों का खतरा भी बना हुआ है।

 

बताया गया कि प्रभावित क्षेत्र में करीब 1600 की आबादी रहती है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

 

अब देखना होगा कि खबर सामने आने के बाद बिजली विभाग प्रभावित क्षेत्र का कब तक जायजा लेता है और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button