कोरिया

सुबह तेज धूप, शाम को झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज

 

बैकुंठपुर। पितृपक्ष के बीच बुधवार को बैकुंठपुर में दिनभर तेज धूप के बाद शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। शाम को आसमान में बादल छाने के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को दिनभर की गर्मी व उमस से राहत मिली।

शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रुक-रुककर जारी रहा। ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। अचानक बदले मौसम से जहां राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत पहुंचाई।

बैकुंठपुर में देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम में आए इस बदलाव के बाद लोगों को रात में भी ठंडक बढ़ने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button