कोरिया

विधायक रेणुका सिंह की नेतृत्व में आज सोनहत में निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, शिव तांडव की प्रस्तुति से मनमुग्ध होंगे शिव भक्त

सोनहत। सावन के पावन सोमवार के अवसर पर 24 अगस्त को सोनहत में विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह है। भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे भव्य एवं सफल बनाने की अपील की है।
कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हसदेव उद्गम स्थल, मांडा से होगा। श्रद्धालु यहां से पवित्र जल लेकर कांवड़ के साथ सोनहत स्थित महादेव मंदिर पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
यात्रा के दौरान शिव तांडव की विशेष प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। भगवान शिव के तांडव की मनमोहक प्रस्तुति से श्रद्धालु भाव-विभोर होंगे और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आएगा।
विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से जुड़ी इस पावन यात्रा में सभी श्रद्धालु उत्साहपूर्वक सहभागी बनें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से यात्रा को श्रद्धा, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
कांवड़ यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से सोनहत गूंजेगा। आयोजन को लेकर शिवभक्तों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button