कोरिया

शिक्षक दिवस पर भाजपा सोनहत मंडल का अनूठा अभियान घर-घर पहुंचकर शिक्षकों एवं समाज को दिशा देने वाले वरिष्ठजनों का किया सम्मान

 

 

सोनहत। शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सोनहत के कार्यकर्ताओं ने एक अभिनव पहल करते हुए क्षेत्र के शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, वरिष्ठजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज को प्रेरणा और मार्गदर्शन देने वाले सम्मानित नागरिकों के घर-घर पहुंचकर उनका सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने शॉल-श्रीफल भेंट कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा उनके आदर्शों और अनुभवों से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

 

यह अभियान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी सोनपाकर, जनपद पंचायत सोनहत अध्यक्ष आशा देवी सोनपाकर एवं भाजपा जिला मंत्री ईश्वर राजवाड़े के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अभियान में मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर सम्मान कार्यक्रम संपन्न किए।

 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यालय में शिक्षा देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और कर्तव्यबोध की ज्योति प्रज्ज्वलित करने वाला मार्गदर्शक होता है। इसी भावना के साथ शिक्षक दिवस को केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर स्वयं शिक्षकों और वरिष्ठजनों के द्वार तक पहुंचकर उनका आशीर्वाद लेने का निर्णय लिया गया। सोनहत मंडल में इस प्रकार व्यापक स्तर पर घर-घर जाकर सम्मान करने की पहल अपने आप में एक नवाचार रही।

 

अभियान के अंतर्गत देव नारायण पोया, नान साय राजवाड़े, जगमोहन राजवाड़े, कुंदन लाल राजवाड़े, बीरेंद्र तिवारी, रवि पाण्डेय,राम साय राजवाड़े, माया राम राजवाड़े, देव सागर राजवाड़े, राम सागर, मनबसिया, अर्जुन राजवाड़े, ईश्वर राजवाड़े, सुमित राजवाड़े, बनस लाल सीलर, विनोद साहू, राम विशाल साहू, आलम साय राजवाड़े (वरिष्ठ), रवि शंकर साहू, राम केश्वर साहू, शुभ शरण सिंह, उदय सिंह, राज कुमार सोनपाकर, हरि सिंह, देवदत्त सिंह, लक्ष्मण साहू, आनंद पांडेय, रेशमा पांडेय, विजय गुप्ता, प्रवीण पाण्डेय, राम जूठन साहू, बलदाऊ भारतीय, राज कुमार राजवाड़े, अयोध्या दुबे, सुरेश राजवाड़े, वीर साय, हृदय लाल राजवाड़े, संगीता राजवाड़े, बदन सिंह, रघुवर शर्मा, सतेंद्र शर्मा, रोशनी यादव, मुल्करण दुबे, फूनेनं सिंह (वरिष्ठ), कृष्णा चेरवा, शोभनाथ, प्रभु नारायण, राम साय यादव, वीरेंद्र यादव, धर्म साय राजवाड़े, भवन राजवाड़े, शिव प्रसाद राजवाड़े, श्याम कुमार राजवाड़े, हरगोविंद राजवाड़े, मनी लाल चेरवा, रामगोपाल साहू, सूरज कुमार, नान साय पण्डो, महेश कुमार, बृज कुमार, श्याम लाल यादव, अवधेश दुबे, प्रदीप पाण्डेय, शिव शंकर कवलवंशी, सुनीता सिंह, लीलाधर पैकरा, कमल साय, कांति पैकरा, राजेश सिंह, चंदा सिरे, धर्म साय, अघन साय, राम दास, अंजू देवी, सत्यनारण, फूलमति एक्का, राम केश मार्को, लोकेश टोप्पो, राम बदन सिंह, कृष्णा कुमारी, रसना कुमारी, राजेश सिंह, राम नरेश पैकरा, प्रदीप तिर्की, राम कृपाल राजवाड़े, कृष्णा देवी बसंत राम यादव , अंजू राजवाड़े, शैलेश कुमार सैनी परीक्षित चंद्र तिर्की , उमेश कुमार पाण्डेय, मान साय राजवाड़े, सुदीप चौबे , अर्जित तिर्की, वेद प्रकाश यादव , सोनेलाल मिंस , उषा कुजूर , आनंद कुमार इक्का , सुकांत समरल, पूर्णिमा सिंह, बाल साय सोनपाकर, मीना भगत, ओम प्रकाश तिर्की, संजय सरकार, ओम प्रकाश कुर्रे, अजय सिंह, सुरेश कुमार साहू, कांति राजवाड़े , प्रतिमा सिंह , लक्ष्मण राम भगत , राजेश दास महंत , वंदना कंवर , महेश कुमार पटेल , अजय सिंह सुनीता कंवर , रामायण कवर, सूर्यकांत सेठ, सोहे लाल राजवाड़े, निलेश कुमार कुशवाहा, बृजभान सिंह, राजकुमार पाल , दुलेश्वर प्रसाद, अनिमा कुजूर एवं पार्वती पैकरा सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं समाज के प्रेरणादायी वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।

 

इसके अतिरिक्त सोनहत मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में भी कार्यकर्ताओं ने अनेक शिक्षकों एवं सम्मानित नागरिकों तक पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। इस व्यापक अभियान को सफल बनाने में मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

कार्यकर्ताओं ने सम्मानित गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के ज्ञान, संस्कार और जीवन अनुभव को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही शिक्षक दिवस की वास्तविक सार्थकता है। भाजपा कार्यकर्ता समाज के ऐसे प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों का सम्मान करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button