कोरिया

वृद्धाश्रम में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने किया सेवा कार्य जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बुजुर्गों का सम्मान फल एवं कंबल वितरण

 

बैकुंठपुर- भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ जिला कोरिया द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बैकुंठपुर स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों का सम्मान किया, फल वितरित किए तथा ठंड को देखते हुए कंबल प्रदान किए।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि “समाज के बुजुर्गों की सेवा और उनका सम्मान हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा किया गया यह सेवा कार्य सराहनीय है।”

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि “सेवा भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण आधार है। समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचकर उनकी सेवा करना ही सेवा संकल्प की वास्तविक भावना है।”

 

एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रभारी सुरेंद्र साहू ने कहा कि “सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग की भावना के साथ पहुंचना है। प्रकोष्ठ आगे भी ऐसे जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।”

 

जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि “वृद्धाश्रम में यह आयोजन हमारे बुजुर्गों के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सेवा को अपने सार्वजनिक जीवन का संकल्प बनाकर जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, उसी प्रेरणा से एनजीओ प्रकोष्ठ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सेवा कार्य करता रहेगा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आने वाले दिनों में भी विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।”

 

मिश्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संगठन प्रभारी रविशंकर शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,सह प्रभारी रूपचंद गुप्ता, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक सुमन कांत तिवारी, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री जय चक्रधारी, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक राजकुमार यादव, नितिन जायसवाल सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button