03 अक्टूबर को कोरिया प्रवास पर रहेंगे प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम जी शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को कोरिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे नगर पंचायत पटना में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मंत्री जी प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस बैकुंठपुर से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11:20 बजे पटना पहुंचकर “जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा” के स्वागत कार्यक्रम तथा नगर पंचायत परिसर में आयोजित युवा संवाद एवं लाभार्थी सम्मेलन में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 12:20 बजे पटना से प्रस्थान कर 12:40 बजे सर्किट हाउस बैकुंठपुर पहुंचेंगे तथा दोपहर 1 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से माननीय प्रभारी मंत्री जी के निर्धारित कार्यक्रमों में समयानुसार उपस्थित रहने का आग्रह किया है।




