कोरिया

समयलाल के जीवन में प्रधानमंत्री आवास ने बदली परिस्थितियां

 

 

*’कोरिया /* ख़ुशियों का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है जब व्यक्ति उम्रदराज होने लगे। अपनी युवावस्था में देखे सपने को हकीकत में पूरा देखकर अब समयलाल की आँखों में एक अलग ही खुशी है। उम्र के बढ़ते पड़ाव में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभ प्राप्त करते हुए समयलाल का जीवन अब पूरी तरह बदल गया है। कोरिया जिले के बुढ़ार ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम नरकेली में रहने वाले समयलाल सपरिवार पक्के सुरक्षित आवास का आनंद ले रहे हैं।

 

*’कठिन श्रमिक जीवन’*

ग्राम पंचायत बुढ़ार कोरिया जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक है। यह अपने परिवार के साथ रह रहे समयलाल एक किसान परिवार के मुखिया हैं। अपने खेती के अलावा उनके पास आय के लिए केवल अकुशल मजदूरी ही एक मात्र माध्यम है। ऐसे में उनके लिए पक्का मकान एक सपने जैसा ही रहा।

 

*’आवास ने दी खुशियां’*

ग्राम नरकेली में रहने वाले समयलाल लगभग 70 वर्ष के हो गए हैं। आदिवासी किसान परिवार के मुखिया समय लाल को गत वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में चिन्हित करते हुए पक्का मकान बनाने के लिए सहायता प्राप्त हुई। पूरे परिवार ने अपनी मेहनत से जल्द अपने सपने को पूरा कर लिया।

 

*’जनहितकारी योजनाओं से खुश हाल हुआ परिवार’*

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभ लेकर यह आदिवासी किसान परिवार अब चिंतामुक्त होकर जीवन यापन कर रहा है। समय लाल के पांच सदस्यीय परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत सुरक्षित पक्का मकान, सुरक्षित ईंधन के लिए उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर और चूल्हा तथा उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सीधे एक हजार रुपए प्रति माह प्राप्त हो रहा है।

 

*’सब कुछ है मेरे पास’*

आदिवासी परिवार के मुखिया समय लाल कहते हैं कि अब उनकी चिंता सरकार कर रही है तो सब कुछ है। पक्के मकान, सुरक्षित ईंधन और प्रति माह आर्थिक मदद से उनके परिवार को मजबूत आसरा मिल गया है अब किसी बात की फिक्र नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button