कोरिया

इंद्रपुर में सुमित देवगन स्टार नाइट की शानदार प्रस्तुति अशोक जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप हुए शामिल

 

 

कोरिया। ग्राम इंद्रपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ लोक गायक सुमित देवगन स्टार नाइट सोनहत-बैकुंठपुर की शानदार प्रस्तुति कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं ने फूल-मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया।

 

इस अवसर पर अशोक जायसवाल ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही हमारी परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र में कला एवं संस्कृति को भी प्रोत्साहन मिलता है।

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोक गायक सुमित देवगन एवं उनकी टीम द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। भक्ति गीतों और संगीत की प्रस्तुति पर उपस्थित श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। माता के जयकारों से पूरा इंद्रपुर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button