कोरिया

जंगल कैफे से लेकर आजीविका केंद्र तक पहुंचे उपायुक्त, विकास कार्यों का लिया जायजा..

उपायुक्त आर.के. खूंटे ने किया सोनहत जनपद का निरीक्षण, जंगल कैफे और आजीविका गतिविधियों की सराहन

सरगुजा संभाग के उपायुक्त आर.के. खूंटे ने गुरुवार 23 जुलाई को जनपद पंचायत सोनहत का दौरा कर विभिन्न विकास एवं आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत घुघरा में संचालित द जंगल कैफे, सलगवांकला स्थित सामुदायिक प्रबंधकीय प्रशिक्षण केंद्र (CMTC) एवं लाइवलीहुड सेवा केंद्र (LSC) का अवलोकन किया तथा जनपद पंचायत कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
दौरे की शुरुआत ग्राम पंचायत घुघरा में निर्मित द जंगल कैफे से हुई। यहां कैफे का संचालन कर रही जय मां संतोषी महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य

सुनीता साहू से उपायुक्त ने संचालन एवं आय के संबंध में जानकारी ली। सुनीता साहू ने बताया कि कैफे में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ बैकुंठपुर, अंबिकापुर और रायपुर से भी लोग आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि कैफे का संचालन शुरू हुए लगभग एक माह हुआ है और प्रतिदिन करीब 2 से 2.5 हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है। उपायुक्त ने कैफे के बेहतर संचालन एवं विकास के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इसके बाद उपायुक्त ने ग्राम सलगवांकला स्थित सीएमटीसी एवं लाइवलीहुड सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों से चर्चा कर उनके द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली तथा केंद्र में संचालित कार्यों का अवलोकन किया।


निरीक्षण के दौरान परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत फलदार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही समूह की महिलाओं को अपने-अपने घरों में पौधारोपण के लिए पौधों का वितरण भी किया गया।
महिला समूह की सदस्य जयकुमारी ने उपायुक्त को बताया कि वह मुर्गी पालन, बकरी पालन के साथ अपनी निजी भूमि पर पाम ऑयल की खेती भी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि केवल मुर्गी पालन से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 1.50 लाख रुपये की आय प्राप्त हो रही है।
दौरे के अंतिम चरण में उपायुक्त ने जनपद पंचायत सोनहत कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं नस्तियों का परीक्षण किया तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button