कोरिया

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

 

 

बैकुंठपुर। नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छिंदडांड, बैकुंठपुर में नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती एवं चुनावी रणनीति को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

 

बैठक में प्रमुख रूप से प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, संयोजक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, सह संयोजक एवं पार्षद भानू पाल तथा मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक उपस्थित रहे।

 

बैठक में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर संगठन की भूमिका, बूथ स्तर तक तैयारियों को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर चुनावी तैयारियों को गति देने पर चर्चा की गई।

 

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button