प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा के उपलक्ष्य में भव्य ‘विकसित भारत सेवा संकल्प सभा’ सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

रामानुज मिनी स्टेडियम से निकली यात्रा, ओड़गी नाका में ‘विकसित भारत सेवा ज्योति चौक’ की स्थापना
बैकुंठपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शासन प्रमुख के रूप में जनसेवा के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बैकुंठपुर के रामानुज स्वामी स्टेडियम में “विकसित भारत सेवा ज्योति सभा” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।
विकसित भारत सेवा ज्योति सभा को नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी ने देशभर के कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों की जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के निर्माण के लिए अपना एक-एक क्षण राष्ट्र और समाज की सेवा में समर्पित करने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में अपने शुरुआती जीवन, संगठन के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में किए गए कार्यों तथा वनांचल एवं हिमालयी क्षेत्रों में आदिवासी-वनवासी समाज के बीच बिताए समय के अनुभव साझा किए। उन्होंने संगठन और राष्ट्र की सेवा के लिए लिए गए अपने संकल्प का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में अपनी जनसेवा की यात्रा पर विस्तार से चर्चा की।
प्रधानमंत्री जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में किए गए विकास कार्यों तथा वर्ष 2014 में देश की जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रारंभ हुई परिवर्तन की यात्रा का उल्लेख किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, गरीब कल्याण, पक्के आवास, स्वच्छ भारत मिशन, घर-घर शौचालय, रेलवे कनेक्टिविटी, सड़क परिवहन, हवाई नेटवर्क एवं आधुनिक संस्थानों की स्थापना सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए कार्यों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों की यात्रा सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रेरक यात्रा है। गरीब, किसान, युवा, महिला और जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने गांव, गरीब और किसान के जीवन में व्यापक परिवर्तन किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक सामान्य कार्यकर्ता से लेकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेतृत्व तक की अपनी यात्रा में यह सिद्ध किया है कि दृढ़ संकल्प, परिश्रम और राष्ट्र प्रथम की भावना से बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों की जनसेवा से प्रेरणा लेकर कोरिया जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा।
सेवा ज्योति कलश यात्रा ने दिया जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश
विकसित भारत सेवा ज्योति सभा के पश्चात रामानुज स्वामी स्टेडियम से सेवा ज्योति कलश यात्रा प्रारंभ हुई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता के साथ यात्रा नगर से होते हुए ओड़गी नाका पहुंची। यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
ओड़गी नाका पहुंचने पर सेवा ज्योति कलश यात्रा का समापन हुआ। यहां मुख्य अतिथि एवं सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज जी द्वारा ओड़गी नाका स्थित चौक को “विकसित भारत सेवा ज्योति चौक” के रूप में स्थापित एवं समर्पित किया गया। यह चौक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों की जनसेवा तथा विकसित भारत के संकल्प की स्मृति और सेवा भावना के प्रतीक के रूप में स्थापित किया गया।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज जी, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े जी, सरगुजा संभाग प्रभारी अम्बिकेश केसरी जी, जिला संगठन प्रभारी ललन प्रताप सिंह जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी जायसवाल जी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष जगदीश साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जनपद पंचायत सोनहत अध्यक्ष आशा देवी सोनपाकर, नगर पंचायत पटना अध्यक्ष गायत्री सिंह, जनपद पंचायत बैकुंठपुर उपाध्यक्ष प्यारे लाल साहू, कार्यक्रम संयोजक बसंत राय,जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, रविशंकर राजवाड़े, चुन्नी पैकरा, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला मंत्री शिव कुमारी सोनपाकर, प्रदीप तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवानानी, सह कार्यालय मंत्री मनोज साहू, सह संयोजक गोकरण शुक्ला, जिला सह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू, गणेश यादव, जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, दीपा विश्वकर्मा, संजय चिकनजूरी, किशोर सिरदार, राजाराम राजवाड़े, रामलखन यादव, मैनेजर राजवाड़े, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवचरण साहू, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अशरफ खान, योगेन्द्र मिश्रा, सुखदेव राजवाड़े, सुभाष साहू, कुन्ती चक्रधारी सहित सभी स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, भाजपा जिले के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा आम नागरिक उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण की भावना दिखाई दी। विकसित भारत सेवा ज्योति सभा से लेकर सेवा ज्योति कलश यात्रा और “विकसित भारत सेवा ज्योति चौक” की स्थापना तक उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दोहराया।




