कोरिया

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने छेड़ा जंग डोर टू डोर बिजली उपभोक्ताओं के पास पहुच रहे..

सोनहत(कोरिया) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ सोनहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन का आगाज किया। पूर्व विधायक गुलाब कमरो के निर्देश, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ब्लॉक मुख्यालय सोनहत में घर-घर और दुकानों तक पहुंचे।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर से आ रहे बिजली बिल और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने सामान्य मीटर लगाए जाने की मांग को लेकर उपभोक्ताओं से सहमति फार्म भरवाए गए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को अधिक बिजली बिल का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस ने कहा कि महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन किया जा रहा है। सोनहत में भी इसी क्रम में डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से जुड़ी बिजली समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से राहत देने की मांग की।

आंदोलन के दौरान पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गुलाब चौधरी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार राजवाड़े, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्योत्सना राजवाड़े, सांसद प्रतिनिधि अविनाश पाठक, सोनहत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, केशगवां मंडल अध्यक्ष दिल कुमार गुप्ता, भैंसवार मंडल अध्यक्ष शिवरतन, चिकनजोरी मंडल अध्यक्ष राजबहादुर राजवाड़े, डीआर राजवाड़े, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र साहू सहित तीरथ सिंह, कन्हैया जायसवाल, भारत लाल राजवाड़े, प्रकाश पण्डो, प्रमोद चौधरी, हरिओम साहू, राजेश साहू, प्रीतम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button