कोरिया

उषा देवी को महतारी वंदन की राशि ने दिया स्वावलंबन का भाव*

 

 

*कोरिया,/* एक घरेलू महिला खासकर जो एक श्रमिक परिवार से हो उसके लिए एक नियमित आय का साधन उसके स्वावलंबन का नया आधार बनाता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह एक नियत राशि देकर वंचित वर्ग की ऐसी श्रमिक महिलाओं के जीवन में स्वयं के व्यय का अधिकार बांटा है। आज अपनी दैनिक जरूरत को पूरा करने के लिए महिलाओ को खर्चे की चिंता नहीं है। कोरिया जिले के ग्राम पंचायत कैलाशपुर में रहने वाली उषा देवी अब अपनी दैनिक जरूरतों के लिए परिवार पर निर्भर नहीं हैं।

उषादेवी और उनके पति शिवराज मूलतः एक किसान परिवार के सदस्य हैं। घर पर उनके परिवार में थोड़ी सी कृषि भूमि है इसके अतिरिक्त अकुशल रोजगार के साधनों से ही उनकी दैनिक आजीविका गतिविधि पूरी होती है। यह उनके खर्चों पर प्रतिबंध की तरह भी है। ऐसे में कठिनता से इनका जीवन चल रहा था।

 

उषादेवी ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से वह परिवार की जिम्मेदारी के बीच अपने दैनिक जरूरतों को लेकर निश्चिंत हो गई हैं। अधिकांश महीनों में मिलने वाली योजना की राशि को वह अपने खाते में बचाकर रखती हैं जिससे अचानक किसी जरूरत पर उसे उपयोग किया जा सके। महतारी वंदन की राशि अब उषादेवी के लिए अपने आर्थिक स्वावलंबन का माध्यम बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button