कटगोड़ी मिनी स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभ

सोनहत। विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभ बुधवार को कटगोड़ी मिनी स्टेडियम में जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 9 अक्टूबर तक किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत सोनहत की अध्यक्ष आशा देवी सोनपाकर, विधायक प्रतिनिधि रामप्रताप मरावी, जनपद सदस्य मुकेश कुमार, कमल कांत एवं हीरमन सिंह सहित जनप्रतिनिधि नवरतन पाण्डेय, प्रकाश राजवाड़े एवं संदीप साहू मौजूद रहे। इसके अलावा कटगोड़ी एवं लटमा के सरपंच तथा शिक्षकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों में खिलाड़ी उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं।




