नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

बैकुंठपुर। जिला मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन बैकुंठपुर में नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी, भारत माता, पं दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल, सह प्रभारी महापौर मंजूषा भगत, पूर्व महापौर डमरू बेहरा, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, जिला महामंत्री कपिल जायसवाल, मंडल प्रभारी ईश्वर राजवाड़े, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक की गरिमामयी उपस्थिति मे महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुआ।
बैठक में चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नगर पालिका चुनाव प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, चुनाव में संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की मेहनत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने के लिए आह्वान किया।
सह प्रभारी एवं पूर्व महापौर डमरू बेहरा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को समझने तथा संगठन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही।
सह प्रभारी एवं महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि नगरीय क्षेत्र के विकास और जनहित के विषयों को प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास आवश्यक है।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता से बढ़ती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करे।
बैठक मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े,पार्षद भानू पाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव, सरगुजा महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रियंका चौबे,भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष साहू, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक गोकरण शुक्ला, किसान मोर्चा जिला महामंत्री जय चक्रधारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसुम जायसवाल, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक प्रशांत गुप्ता, विशेष आमंत्रित सदस्य अमित श्रीवास्तव, प्रदेश संयोजक अरशद खान, मंडल महामंत्री रमन गुप्ता,हरिओम साहू, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजीत सिंह विष्ट, जिला
संयोजक सुनील सिंह, सह संयोजक अशोक राजवाड़े,झुग्गी झोपड़ी जिला संयोजक रोशन राजवाड़े, बिजेंद्र जायसवाल, उमाशंकर साहू, संतोष राजवाड़े, मनोज सोनी, शाहिद असरफी, अभिनेन्द्र चंदेल, पन्ना लाल गोयन सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




