कोरिया

रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई, एक मिनी हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त*

 

 

*बचरा पोंड़ी और पटना क्षेत्र में खनिज व पुलिस विभाग की दबिश*

 

*कोरिया/* जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक मिनी हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं, शनिवार को तहसील बचरा पोंड़ी और पटना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई।

 

खनिज अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान चिरमी की गेज नदी और डुमरिया की गोबरी नदी में रेत के अवैध उत्खनन तथा बिना वैध परिवहन पारपत्र के परिवहन के मामले सामने आए। मौके पर कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को जब्त किया गया।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब्त वाहनों में राजू खान का बिना नंबर प्लेट वाला आयशर ट्रैक्टर, चंद्रमा राजवाड़े का ‘सोल्ड’ अंकित महिंद्रा ट्रैक्टर तथा विनोद खलखो का वाहन क्रमांक सीजी 29 एसी 9874 शामिल है।

खनिज विभाग के अनुसार, संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आगे की कार्रवाई खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा संबंधित नियमों के प्रावधानों के अनुसार की जाएगी। खनिज अधिकारी ने बताया कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button