कोरिया

कोरिया में भीषण सड़क हादसा: राजहंस बस और बोलेरो नियो में जोरदार भिड़ंत, महिला की मौत, 9 घायल

 

बैकुंठपुर। कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर जंगल में राजहंस बस और बोलेरो नियो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, राजहंस बस रांची से चिरमिरी की ओर जा रही थी, वहीं बोलेरो नियो मनेंद्रगढ़ से कुदरगढ़ जा रही थी। इसी दौरान नगर जंगल क्षेत्र में दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में महिला की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button